Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर

Ashish Tagore Latehar : सीएम हेमंत सोरेन आगामी 13 फरवरी को लातेहार आ रहे हैं. वहीं 14 फरवरी को सीएम खतियानी जोहार यात्रा में भाग लेंगे. खतियानी जोहार यात्रा जिला स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा. सीएम लातेहार के डिग्री कॉलेज व महिला कॉलेज के नये भवनों का लोकापर्ण करेंगे. इसके अलावा अन्य कई उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है. इसे भी पढ़ें - आरपीएन">https://lagatar.in/rpn-singh-ji-you-were-also-included-in-upa-cabinet-this-bitter-truth-will-sting-you/">आरपीएन

सिंह जी! यूपीए कालखंड के मंत्रिमंडल में आप भी शामिल थे, यह कटु सत्य आपको चुभेगा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/tayari.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

आला अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे 

जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को सीएम लातेहार व चतरा जिला के आला अधिकारियों के साथ न्यू पुलिस लाइन में बैठक करेंगे. सीएम के आगमन को लेकर समाहरणालय परिसर में पेबर ब्लॉक लगाये जा रहे है. दीवारों की पेंटिंग हो रही है. परिषदन भवन में भी कार्य किया जा रहा है. राजहार स्थित अस्थायी हेलीपेड से स्टेडियम जाने वाली सड़क को दोनों तरफ सफाई की जा रही है.

यात्रा लातेहार को एक नयी दिशा प्रदान करेगा- विधायक वैद्यनाथ राम

स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम भी इस यात्रा की तैयारी व सफलता के लिए काफी सक्रिय देख रहे हैं.  विधायक वैद्यनाथ राम ने परिषदन भवन में प्रेस वार्ता कर कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक होगी. इसकी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी. झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि यात्रा को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में सघन जनंसपर्क अभियान चलाया जा रहा है. लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और यह यात्रा लातेहार को एक नयी दिशा प्रदान करेगा. उन्होंने इस खतियानी जोहार यात्रा में लोगों से हजारों की संख्या में भाग लेने की अपील की हैं. इसे भी पढ़ें - PIL">https://lagatar.in/pil-cash-case-kolkata-police-approaches-supreme-court-against-ed-and-cbi/">PIL

कैश कांड : कोलकाता पुलिस ने ईडी और सीबीआई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही