Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रशासक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar:  नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन ने गुरूवार को श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ महायज्ञ समिति समेत शहर के अन्य पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों की सुरक्षा के सभी इंतजाम करने का निर्देश दिया. प्रशासक ने आग पर काबू पाने के लिए फायर एक्यूमेंट और बाल्टियों मे बालू भर कर रखने का निर्देश दिया, ताकि विषम परिस्थिति में इसका प्रयोग किया जा सके. इसके अलावा पूजा पंडालों में सीसीटीवी भी लगाने का निर्देश पूजा समितियों को दिया गया. उन्होने पूजा पंडालों के आसपास सफाई कराने एवं शहर की स्ट्रीट लाइटों को दुरूस्त करने का निर्देश नगर पंचायत कर्मियों को दिया. इसे भी पढ़ें-नेताजी">https://lagatar.in/netaji-subhash-university-freshers-party-held-in-nursing-department-rajesh-mr-and-pooja-miss-freshers/">नेताजी

सुभाष यूनिवर्सिटी : नर्सिंग विभाग में हुई फ्रेशर्स पार्टी, राजेश मिस्टर व पूजा मिस फ्रेशर

मौके पर ये रहे मौजूद

प्रशासक राजीव रंजन ने राजा दुर्गा बाड़ी, सोमेश्वर साईं मंदिर डुरूआ, नवयुवक संघ नवरंग चौक व धर्मपुर पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत की. मौके पर सिटी मैनेजर जया भगत, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, कनीय अभियंता संदीप बेदिया व संजीव कुमार, क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर व राजस्व संग्रहणकर्ता राजू कुमार के अलावा श्रीराम चरित मानस नवाह्य परायण महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, संतोष अग्रवाल, राजू सिंह सिंह, सोमेश्वर शिव मंदिर के अध्यक्ष असीम कुमार बाग व नव युवक संघ नवरंग चौक के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल आदि उपिस्थत थे. दूसरी खबर

एलपीएल : रॉयल्स ने जांबाज को जबकि इंडियन ने सुपरकिंग को हराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/khiladiyon-se-parichay-lete-atithi-_28-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में गुरूवार से लातेहार प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2023-24 का शुभारंभ गुरूवार को जिला स्टेडियम में हुआ. उद्घाटन मैच लातेहार जांबाज तथा लातेहार रॉयल्स के बीच खेला गया. लातेहार रॉयल्स ने जांबाज को 6 विकेट से हरा दिया. लातेहार जांबाज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाये. लक्ष्य की पीछा करने उतरी रॉयल्स ने 19 वें ओवर में 4 विकेट खोकर मैच को जीत लिया. वहीं दूसरा मैच लातेहार इंडियन तथा लातेहार सुपरकिंग के बीच खेला गया. लातेहार इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनो का विशाल स्कोर किया.लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार सुपरकिंग नौं ओवर में ही 112 रनों पर ढेर हो गयी. इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल व सीतामणी तिर्की ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बल्लेबाजी कर एलपीएल का शुभारंभ किया. मंच का संचालन करते हुए एसोसिएशन के सचिव अमलेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 20-20 ओवरों के दो मैच खेले जायेंगे. इसे भी पढ़ें-राज्य">https://lagatar.in/if-you-want-to-make-the-state-good-governance-and-corruption-free-then-there-should-be-a-change-in-power-babulal-marandi/">राज्य

 को सुशासन युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है तो सत्ता परिवर्तन करें : बाबूलाल मरांडी 

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह, पूर्व सहायक अभियंता कमलेश शुक्ला, हेमंत सिंह, मनमोहन राम, आलोक रंजन, रमेश कुमार गुप्ता, नीरज कुमार सिन्हा, संतोष पाण्डेय, संघ के उपाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, सदस्य दिलीप कुमार, शैलेश कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव समेत कई लोग मौजूद थे. तीसरी खबर

बीडीओ मेघनाथ उरांव को दी गई विदाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/bdo-ko-uphar-dete-log-_302-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> लातेहार। निवर्तमान प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव को सादे समारोह में विदायी दी गयी. मौके पर मेघनाथ उरांव ने कहा कि लातेहार में उनका कार्यकाल तीन साल तीन माह का रहा है. इस दौरान उन्होने यहां पूरी तनम्यता से सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है. यहां उच्चाधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारियों से उन्हें भरपूर स्नेह मिला है. उरांव ने कहा कि लातेहार एक अच्छी जगह है और यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं. यहां की स्मृति सदैव उनके साथ रहेगी. वहीं वक्ताओं ने मेघनाथ उरांव के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. वहीं नये बीडीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने कहा कि विकास कार्यो को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर श्री उरांव को कार्यालय कर्मियों ने उपहार भेंट किया.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, सीडीपीओ अर्चना सिन्हा, अंचल निरीक्षक उदल राम, बीएओ रघुनंदन राम, जीपीएस बजरंगी प्रसाद, मनोहर सिंह, बीएएओ हरेंद्र पाल भगत, मुखिया सुनीता देवी, संजय उरांव, पर्यवेक्षक अतुल कुमार, अरुणा कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, विवेक जायसवाल, जेबा परवीन, अरुण कुमार, सुमन कुमारी, अनिल कुमार, कुंदन कुमार, उमेश कुजूर, निर्मला कुमारी, पूनम कुमारी, नुरेशा बीबी व पूर्व पंचायत समिति पिंटू कुमार समेंत प्रखंड व अंचल कार्यालय के कई कर्मी उपिस्थत थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही