Search

 
 
 

लातेहार : विधिक जागरूकता शिविर में सामाजिक कुरीतियों से बचने की सलाह

 
Balumath, Latehar: बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लीगल लिटरेसी क्लब के पारा लिगल वॉलिंटियर ने मौजूद छात्राओं को दहेज प्रथा, बाल श्रम, बाल विवाह व सड़क सुरक्षा संबंधित कानूनों की जानकारी दी. पीएलवी मो इरफान एवं रीना साहू ने बताया कि बाल श्रम व बाल विवाह करवाना दोनो कानूनन अपराध है. इसके लिए सजा का प्रावधान है. उन्होने डायन बिसाही व अन्य सामाजिक कुरीतियों के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की. कहा कि हमेशा अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए. मौके पर छात्राओं ने कई सवाल पूछे. मौके पर विद्यालय की वार्डन शिखा कुमारी सहित कई शिक्षक एवं छात्रायें मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-विधानसभा">https://lagatar.in/bjp-reached-election-commission-against-assembly-speaker/">विधानसभा

अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही