Search

 
 
 

लातेहार : दो साल बाद रावण दहन का दिखा उत्साह, लोगों की उमड़ी भीड़

 
Latehar/Chadwa :  चंदवा में हर्षोल्लास के साथ दशहरा मनाया गया. विजय दशमी के दिन सरोज नगर स्थित खेल स्टेडियम में रावण दहन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा मंडल चंदवा और रावण दहन समिति ने किया.  भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने रावण के पुतले का दहन किया. साथ ही आतिशबाजी भी की गयी. अग्नि और आतिशबाजी के बीच 40 फीट का रावण धू-धू कर जल गया. इस कार्यक्रम में दो साल बाद उत्साह दिखाई दिया.  बुराई पर अच्छाई की जीत देखने के लिए खेल स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. (पढ़ें, भारत">https://lagatar.in/sonia-gandhi-joins-bharat-jodo-yatra-accompanied-rahul-on-padyatra/">भारत

जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, राहुल के साथ की पदयात्रा)

विजय दशमी पर बुराइयों को त्यागने का लें संकल्प : अमित गुप्ता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Untitled-11-copy-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रावण दहन के बाद अमित गुप्ता ने कहा कि विजय दशमी का पर्व भगवान श्रीराम की विजय की प्रसन्नता और असुरों के पतन का संदेश देता है. यह त्योहार काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य आदि के परित्याग की भी प्रेरणा देता है. ऐसे में हमें भी बुराइयों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए. रावण दहन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि महेंद्र साहू,दुर्गा मंडल के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, अमित लाल, बालकृष्ण मिश्र, राजकुमार साहू, गोपाल जायसवाल, राजेश साहू, चंद्रभूषण केसरी, प्रवीण अग्रवाल, दीपक निषाद, अमरदीप साहू समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-huge-jump-sensex-rose-364-points-larsen-toubro-top-gainer/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 364 अंक चढ़ा, लार्सन एंड टुब्रो टॉप गेनर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही