Search

 
 
 

लातेहार : आजसू ने रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मनाया

 
Latehar: आजसू पार्टी, लातेहार के जिला कार्यालय मे चुआड़ विद्रोह के महानायक अमर शहीद रघुनाथ महतो की शहादत दिवस मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमीत पांडेय ने की. उन्होंने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो ने अंग्रेजों से अपनी जल, जंगल और जमीन को बचान के लिए विद्रोह किया था. रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 को वर्तमान सरायकेला जिले के निमडीह प्रखंड के घुंटियाडीह ग्राम में था. वे एक महान भारतीय क्रांतिकारी और नेता थे. उन्होंने अपना गांव-अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज का नारा दिया था. 1769-78 में अंग्रेजों के विरुद्ध चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था. चुआड़ विद्रोह, छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था. रघुनाथ महतो 5 अप्रैल 1778 को अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गये थे. हमें उनके बताये मार्गों पर चलना है. कहा कि लातेहार अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी छह अप्रैल को व्यापक जन आक्रोश रैली शहर के बाजारटांड से सुबह 10:30 बजे निकाली जायेगी. इसे भी पढ़ें - स्कूल">https://lagatar.in/car-ran-over-a-girl-student-returning-from-school-road-jammed-in-protest/">स्कूल

से लौट रही छात्रा को कार ने रौंदा, विरोध में सड़क जाम

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, संजय कुमार तिवारी, प्रीतम कुमार गुप्ता, ताज मोहम्मद, एसएस यादव, दीपक प्रजापति, नबू भुइंया, बिनोद यादव, अजय मांझी, आरती देवी, राहुल कुमार पांडेय, नान्हू भुइंया, मनोज भुइयां, रीमा देवी, सुलेखा देवी, रिजवाना खातून, प्रतिभा देवी, चिंता देवी व पूजा देवी समेंत कई आजसू नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -घाघीडीह">https://lagatar.in/ghaghidih-jail-inmate-manoj-singh-acquitted-in-murder-case-hc-overturns-jamshedpur-courts-decision/">घाघीडीह

जेल के कैदी मनोज सिंह हत्याकांड के सभी दोषी बरी, HC ने पलटा जमशेदपुर कोर्ट का फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही