Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: अंबेडकर जयंती पर आजसू ने लिया भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय

Latehar: लातेहार में आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. जयंती के मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया. गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने की. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी शुरु से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रही है. लातेहार अंचल कार्यालय बिचौलियों के हवाले हो गया है. यहां बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता. जनसंपर्क अभियान चलाकर मुख्यसचिव व ईडी को एक-एक हजार पत्र भेजे जायेंगे. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान, जिला प्रवक्ता नीतेश पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, संजय तिवारी, प्रीतम गुप्ता, जैनुल अहमद, जोगेश्वर राम, जुबेर अंसारी, अनिल पासवान, रामगति प्रसाद, रीमा देवी, पूजा देवी, सोनू कुमार व राहुल दुबे समेत आजसू पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-all-three-handguns-installed-in-the-bus-stand-are-bad-passengers-are-troubled-in-the-heat/">लातेहार

: बस स्टैंड में लगे तीनों चापाकल खराब, गर्मी में परेशान यात्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही