Search

 
 
 

लातेहारः आजसू नेताओं ने थाना में की लिखित शिकायत

आजसू पार्टी के लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव ने कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, डॉ. देवशरण भगत, दीपक महतो व रामचंद्र सहिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है.
 

Latehar : आजसू पार्टी के लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव ने लातेहार थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है.  उन्होंने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, झारखंड आंदोलनकारी डॉ. देवशरण भगत, दीपक महतो व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की छवि को सोशल मीडिया के माध्यम से जान बूझकर धूमिल करने का प्रयास किया गया है. फेसबुक व इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और पोस्ट के माध्यम से इन नेताओं की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है. जिन पेजों से यह वीडियो अपलोड किया गया है, उसमें डुमरी विधानसभा के जेएलकेएम नेता संदीप महतो का नाम शामिल है.

अमर उरांव ने वीडियो का लिंक भी आवेदन में संलग्न किया है. कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी नेताओ की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए वीडियो शेयर किए गए हैं. उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नितेश जायसवाल, जिला प्रवक्ता रवि वर्मा, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, नीरज कुमार व सुबोध कुमार उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही