Search

 
 
 

लातेहार : आजसू पार्टी का मिलन समारोह, कई लोग पार्टी में हुए शामिल

 
Latehar: आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अमित कुमार ने किया. मौके पर अमित कुमार ने कहा कि झारखंड का समुचित विकास आजसू पार्टी ही कर सकती है. उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल को विफल बताया. कहा कि आज प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. कार्यक्रम में मुखिया अमित बारला, हिंडालको बाक्साइट मज़दूर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व समाजसेवी नीलकंठ प्रसाद साहू ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की. मुखिया अमित बारला ने कहा कि आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर आजसू का दामन थामा है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी दायित्व सौंपेगा उस पे खरा उतरने का प्रयास करूंगा. बॉक्साइट मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी मजदूरों के हक में हमेशा आवाज उठाती है. मौके पर विजय भुईया, उमेश राम, रविंद्र साहु, आसिफ अंसारी, अहद अंसारी, अजय सिंह, गगंदेव पासवान, मारूफ अंसारी, मनीलाल उरांव, मुमताज अंसारी व बिरेंद्र उरांव, आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-celebrate-the-festival-of-eid-and-ramnavmi-with-harmony-3-news-including-dc-ii/">साहिबगंज

: ईद व रामनवमी का त्योहार सौहार्द के साथ मनाएं- डीसी II समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही