Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आजसू ने निकाली हल्लाबोल रैली, तीन दिनों तक चलेगा धरना

Latehar: आजसू पार्टी के तत्वावधान मे सोमवार को हल्ला बोल रैली निकाली गयी. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने किया. शहर के बाजारटांड़ से समाहरणालय परिसर तक हल्ला बोल रैली निकाली गयी. समाहरणालय परिसर में धरना का आयोजन किया गया. यहां तीन दिनों तक धरना दिया जायेगा. मौके पर जिला अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि लातेहार अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया गया है. पढ़ाई, दवाई और न्याय आम आदमी के पहुंच से दूर हो गया है. लोग अंचल कार्यालय से त्रस्त हो गये हैं. उन्होंने लातेहार अंचलाधिकारी के कार्यकाल एवं उनकी संपति की जांच ईडी से कराने की मांग की. आजसू नेता ने कहा कि फर्जी कागजातों के माध्यम से जमीन का निबंधन कराया जा रहा है. इन कागजातों की फोरेंसिक जांच करायी जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/gawan-balasore-train-accident-relatives-were-returning-considering-the-young-man-dead-got-information-about-being-alive/">गावां

: बालासोर ट्रेन हादसा- युवक को मरा समझ लौट रहे थे परिजन, जीवित होने की मिली सूचना

हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर- जितेंद्र सिंह

वहीं केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार में भ्रष्ष्टाचार चरम पर है. जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान ने कहा कि जब वे मामलों की जांच करने की मांग करते हैं तो उन्हें धमकी दी जाती है. आजसू पार्टी आंदोलन की पार्टी है. आजसू के कार्यकर्ता लाठी और जेल से नही डरते हैं. धरना को जिला सचिव बिरेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्ता नितेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान, कुंदन जायसवाल ,राजा दुबे, शंकर उरांव व अमर उरांव ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर बिट्टू दास, राहुल मिश्र, अभिषेक कुमार, ताज मोहम्मद, संजय तिवारी, प्रीतम गुप्ता, रीमा देवी, कुंदन तिवारी, सोनू राम, विकाश कुमार, जैनुल अहमद, कुलदीप तिर्की, अनिल पासवान, नंदकिशार यादव, नब्बू भुइया, ईश्वर दयाल सिंह व जगु सिंह समेंत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-chamber-of-commerce-got-affiliation/">लातेहार

चैंबर ऑफ कॉमर्स को मिली संबद्धता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही