Search

 
 
 

लातेहार : पेपर लीक के विरोध में आजसू निकालेगा मशाल जुलूस

 
Latehar: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मे पेपर लीक एवं धांधली के खिलाफ सीबीआई से जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ के द्वारा 13 फरवरी को मशाल जुलूस निकाला जायेगा. इस आशय की जानकारी आजसू के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष अभिजीत कुमार सोनू के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. इसे लेकर आजसू छात्र संघ ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था. अमित पांडेय ने आगे कहा कि एक तो झारखंड सरकार निर्धारित समय पर परीक्षा नहीं ले पाती. ऊपर से परीक्षा की तिथि निर्धारित होती है और आयोजित की जाती है तो पेपर लीक हो जाता है. परीक्षा रद्द हो जाती है. इसका प्रतिकूल प्रभाव अभ्यर्थियों पर पड़ता है. छात्रों की मेहनत व साल दोनों जाया होता है. छात्र के जिला अध्यक्ष ने छात्रों से इस मशाल जुलूस में भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें-सरयू">https://lagatar.in/saryu-rai-wrote-a-letter-to-cm-said-take-action-against-corruption-in-the-health-department/">सरयू

राय ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- स्वास्थ्य विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ करें कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही