Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: आजसू कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली

Latehar : लातेहार के अंचल कार्यालयों में मनमानी के खिलाफ आजसू पार्टी जिला इकाई ने शहर में हल्ला बोल जन आक्रोश रैली निकाली. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने किया. जन आक्रोश रैली शहर के बाजारटांड़ से प्रारंभ हुई और मुख्य पथ होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची. जहां एक सभा का आयोजन किया गया. जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि आज राज्य के अंचल कार्यालयों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है. जो काम वर्षों से नहीं हो रहा है, उस काम को बिचौलिये व दलाल कुछ ही घंटे में करा देते हैं. अंचल कार्यालय की मनमानी से आम जनता त्रस्त है. जिला प्रवक्ता नितेश पांडेय व जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने जल, जंगल और जमीन बचाने के नाम पर झारखंड की जनता को धोखा देने का काम किया है. इस सरकार के कार्यकाल में अंचल अधिकारियों का मनोबल बढ़ गया है. आने वाले दिनों में इस सरकार को आम जनता सबक सिखायेगी. सभा के अंत में उपायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया.

ये रहे मौजूद

मौके पर सद्दाम अंसारी, विजेंद्र दास उर्फ बिट्टू दास, राहुल दुबे, सोनू कुमार, संजय तिवारी, प्रीतम गुप्ता, नीमा देवी, अमर उरांव, राजा दुबे, रूपेश उरांव, लक्ष्मण प्रसाद, शंकर उरांव, उमेश ठाकुर, ताज मोहम्मद, अजीत लोहारा, अमीत तूरी, पंकज जायसवाल, मुन्ना उरांव, पन्ना देवी, सुशील उरांव, सुनील उरांव, प्रतिभा देवी, संगीता देवी, सबिता देवी व रीमा देवी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें:  जुझारू,">https://lagatar.in/jagarnath-mahato-was-a-fighter-a-struggler-and-a-son-of-the-soil-deepak-prakash/">जुझारू,

संघर्षशील और धरतीपुत्र थे जगरनाथ महतो : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही