Search

 
 
 

लातेहार: विधायक रामचंद्र के लिए खतरे की घंटी, मुनेश्वर को उतारने की तैयारी में कांग्रेसी

 
Ashish Tagore Latehar: मनिका के कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह के लिए खतरे की घंटी बजती सुनाई दे रही है. कांग्रेस का एक बड़ा तबका अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी में है. अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह के लिए चुनाव की डगर आसान नहीं होगी. मनिका में कांग्रेसियों ने एक बैठक की है और कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव को आसन्न विधानसभा चुनाव में मनिका से अपना प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है. कांग्रेसियों ने कहा कि अगर संगठन मुनेश्वर यादव को टिकट नहीं देती है तो उन्हें निर्दलीय मैदान में उतारा जायेगा.

24 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे मुनेश्वर: राजकिशोर 

कांग्रेस पार्टी की एक बैठक मनिका में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में बूथ व पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव को मनिका से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने की मांग की गयी. राजकिशोर सिंह ने कहा कि अगर संगठन मुनेश्वर उरांव को टिकट नहीं देती है तो मुनेश्वर उरांव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 24 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बैठक में मोहन ठाकुर, मिथिलेश पासवान, अख्तर अंसारी, दिलीप राम व पवन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर शुभम संदेश से बात करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि वे आम आवाम की इच्छा का सम्मान करते हैं. अगर जनता चाहेगी तो वे अवश्य चुनाव लड़ेगें.

इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं मुनेश्वर उरांव

बता दें कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में मुनेश्वर उरांव ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और 27,731 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे. भाजपा के हरिकृष्ण सिंह (31,583) ने राजद के रामचंद्र सिंह (30,500) को मात्र 1583 वोटों से हराया था. इससे पहले साल 2009 के विधानसभा चुनावों में मुनेश्वर उरांव ने झारखंड जनाधिकार मंच के टिकट से चुनाव लड़ा था और चौथे स्थान (7,425) पर रहे थे. भाजपा के हरिकृष्णा सिंह ने (18,645) कांग्रेस के रामेश्वर उरांव (16,876) को हराया था. इसे भी पढ़ें - नरबली">https://lagatar.in/sabia-saba-and-shahzadi-who-were-imprisoned-for-the-crime-of-human-sacrifice-will-be-released-from-jail-after-7-years/">नरबली

के जुर्म में जेल में बंद साबिया, सबा और शहजादी 7 साल बाद निकलेंगी जेल से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही