Search

 
 
 

लातेहार: अखिल भारतीय भुइयां समाज ने माता शबरी पूजा महोत्सव का किया आयोजन

 
Latehar: लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड के चपरी मेलाटांड़ मैदान में अखिल भारतीय भुईयां कल्याण समिति के द्वारा शबरी पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के अवर सचिव दिलीप कुमार साहु व जिप सदस्य संतोषी शेखर मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत माता शबरी की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर किया गया. सभा को संबोधित करते हुए दिलीप कुमार ने कहा कि भगवान ने कभी किसी इंसान में भेदभाव नहीं किया. हमे अपने संस्कृति व स्वाभिमान के लिए जागना होगा. इस दौरान जिप सदस्य संतोषी शेखर, अभाविप के प्रदेश महामंत्री रमेश उरांव, भोजपुरी गायक महेंद्र राम, अतुल कुमार सिंह, मुखिया जितेंद्र सिंह, पूर्व उप मुखिया शंकर राम, भाजपा महामंत्री मनोज प्रसाद, भुइयां समाज के संरक्षक रंजीत राम, अभाविप के नगर मंत्री सागर कुमार, कैलाश राम, गणेश राम, राजाराम, प्रदीप राम व संपत राम समेत कई महिला व पुरूष मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंमझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-aspire-organization-organized-bal-mela-in-middle-school-mazgaon/">मझगांव

: एस्पायर संस्था ने मध्य विद्यालय मझगांव में बाल मेला का किया आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही