Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

Latehar : शहर के धर्मपुर पथ में अविस्थत सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा में कक्षा चार से दस तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रीसिंपल अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि सभी कक्षाओं को स्कूल की तरफ से संस्कृति ज्ञान से संबंधित पुस्तकें दी जाती हैं. इन पुस्तकों से छात्र राष्ट्र, समाज ,संस्कृति, प्राचीन ऋषि- मुनी, महापुरूष और देश की पारंपरिक रीति-रिवाज एवं परंपराओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-20-tribal-boys-and-girls-left-for-chandigarh/">लातेहार

: 20 आदिवासी युवक-युवतियां चंडीगढ़ रवाना)

पूर्वजों के ज्ञान-विज्ञान और मानवता को अर्जित करने की जरुरत

अरुण कुमार ने कहा कि आज भारतीय शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की चर्चा चल रही है. शिक्षा को मूल्यपरक बनाने की जरुरत है. समाज को ज्ञान-विज्ञानमय बनाने का यत्न हो रहा है. लेकिन सबसे पहले हमें छात्रों को भावनात्मक दृष्टि से शिक्षित करने की आवश्यकता है. साथ ही अपने शाश्वत धर्म, संस्कृति, नीति और राष्ट्रीयता के विचारों को शिक्षा व्यवस्था में प्रमुख स्थान देने की आवश्यकता है. हमें ज्ञान-विज्ञान यूरोप-अमेरिका से प्राप्त हुआ. इस भ्रामक धारणा से हमें बाहर निकलने की जरुरत है. साथ ही हमारे पूर्वजों के ज्ञान-विज्ञान और मानवता के विकास के लिए दिये गये अद्वितीय योगदान को अर्जित करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : 9">https://lagatar.in/supriyo-chakraborty-has-been-playing-cricket-since-the-age-of-9-now-a-part-of-the-jharkhand-team/">9

साल की उम्र से सुप्रियो चक्रवर्ती खेल रहे हैं क्रिकेट, अभी झारखंड टीम का हिस्सा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही