Search

लातेहार भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं

भाजपा जिलाध्यक्ष को हासिये पर ढकेलने की तैयारी

  • दो बार विधायक रह चुके हैं हरिकृष्ण सिंह
  • जिप सदस्य बलवंत सिंह के मनिका से चुनाव लड़ने  कयास
Ashish Tagore Latehar : जिले में भाजपा संगठन में इन दिनों सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. या यूं कहें कि भाजपा में कई तबके एक साथ काम कर रहे हैं , तो गलत नहीं होगा. सबों का मकसद मनिका में दो बार विधायक रह चुके भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह को हासिये पर लाना है. इन दिनों मनिका में भाजपा की सेकेंड लाइन तैयार की जा रही है. यहां भाजपा में एक तबका बहुत सक्रिय है और यह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के करीब माना जाता है. बीते दिनों यह तबका रांची में बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की थी. इस तबके को लातेहार के एक वरीय व्यवसायी लीड कर रहे थे. मुलाकातियों में मनिका के जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह भी शामिल थे. बलवंत सिंह वही हैं, जो झामुमो जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं. उन्होंने नव वर्ष में अपनी ताकत दिखाने के लिए मनिका में एक वनभोज का आयोजन किया था. इसमें जिले के कई व्यवसायी व आम लोगों के साथ कई भाजपाई भी शामिल हुए थे. वनभोज में बलवंत सिंह ने मनिका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी. या ऐसे कह सकते हैं कि जिन लोगों ने वनभोज में भाग लिया था, उन्होंने बलवंत सिंह से मनिका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कही थी. इसे प्रायोजित भी कह सकते हैं. गत दो जनवरी को भी बाबूलाल मरांडी भी आये थे और एक पेट्रोल पंप में रूके थे. उस समय भी अन्य भाजपाईयों के साथ बलवंत सिंह व गारू की पूर्व जिप सदस्य शिल्पा कुमारी ने उनसे मुलाकात की थी. यहीं से कयास लगाया जा रहा है कि दोनों भाजपा में जायेंगे. अब सिर्फ एक अच्छे मौके की तलाश है.

जिला अध्यक्ष या अन्य पदधारियों को विश्वास में नहीं लिया

अब भाजपा का एक तबका कह रहा है कि अगर बलवंत सिंह को भाजपा में शामिल कराना था तो इससे पहले जिला अध्यक्ष या भाजपा के अन्य पदाधारियों को विश्वास में लेना था. इसकी जानकारी उन्हें दी जानी चाहिए थी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है. कुछ भाजपायी बड़बोलेपन में सीधा प्रदेश अध्यक्ष से बलवंत सिंह या अन्य किसी की मुलाकात करा रहे हैं. यह गलत है. इन भाजपाइयों का कहना है कि अगर कोई दूसरे दल से भाजपा में आता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन संगठन में किसी को बिना कुछ बताये ऐसा करना गलत है. इससे पता चलता है कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

इस पर क्या कहते हैं झामुमो जिला अध्यक्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने शुभम संदेश से बातचीत करते हुए कहा कि बलवंत सिंह झामुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं. आज वो जिस मुकाम पर हैं, उसमें झामुमो का योगदान है. झामुमो ने अंकुर से आज पौधा बनाया है. कुछ लोग प्रलोभन देकर उन्हें भाजपा में शामिल करा रहे हैं. उन्हें मनिका विधानसभा से भाजपा से टिकट दिलाने का प्रलोभन दिया जा रहा है. शाहदेव ने कहा यदि बलवंत सिंह टिकट के प्रलोभन में भाजपा में जाते हैं तो यह उनका राजनीतिक पतन होगा. जब वे झामुमो के नहीं हो सकते हैं तो किसी और दल के क्या होंगे. उनके झामुमो छोड़ कर जाने पर झामुमो को कोई नुकसान नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-naxalite-zonal-commander-lalu-yadav-alias-roshan-sentenced-to-five-years-in-jail/">पलामू

: नक्सली जोनल कमांडर लालू यादव उर्फ रौशन को पांच साल की जेल, एक हजार का जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//