Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बस स्टैंड में लगे तीनों चापाकल खराब, गर्मी में परेशान यात्री

Latehar: जिले के महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड में लगे तीनों चापाकल पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है. इसकी सूचना स्थानीय पदाधिकारियों को भी दी गयी है. समाचार पत्रों में भी कई बार इससे संबंधित खबर प्रकाशित हो चुका है. बावजूद इसके इन चापाकलों को बनाया नहीं जा सका. इस कारण यात्रियों को यहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. तीन-तीन चापाकलों के रहते लोगों को यहां पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :पश्चिम">https://lagatar.in/shah-said-in-west-bengal-win-35-seats-in-the-lok-sabha-no-one-will-dare-to-attack-ram-navami-procession/">पश्चिम

बंगाल में बोले शाह, लोकसभा में 35 सीटें जिताइए, रामनवमी जुलूस पर हमला करने की हिम्मत कोई नहीं जुटायेगा

स्थानीय लोगों ने पदाधिकारियों से लगाई गुहार

बता दें कि बस स्टैंड के पास कई होटल व अन्य दुकानें हैं. ये लोग भी इन्हीं चापाकलों पर ही आश्रित थे लेकिन चापाकलों के खराब हो जाने से इन लोगों की भी परेशानी बढ़ गयी है. अब जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है लोगों की परेशानी और बढ़ती जा रही है. लोग बताते हैं कि सिर्फ बस स्टैंड ही नहीं इसके आसपास लगे अन्य कई चापाकल भी खराब हैं. स्थानीय लोगों ने पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से इन चापाकलों को दुरूस्त कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : सनातन">https://lagatar.in/shubho-nobo-borso-with-fish-rasogula/">सनातन

संक्रांति का शाश्वत प्रवाह है सतुआन, सात हजार सालों से चली आ रही हैं परंपरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही