Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: तालाब निर्माण में अनियमितता का आरोप, इंजीनियर और बिचौलिए की मिलीभगत

Rajeev Chandwa:  प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाका बुल्हू गांव के तालाब निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों को अंधेरे में रखकर सरकार राशि का बंदरबांट किया गया है. आरोप है कि बिचौलिए और एनआरईपी के कार्यपालक आभियंता, संवेदक सह कनीय अभियंता मनीष कुमार की मिलीभगत से चंदवा प्रखंड के मल्हन पंचायत एवं शासन पंचायत में डीएम एफटी योजना में जमकर लूट-खसोट की गई. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में खुदवाए गए तालाब निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती गई है. इसे भी पढ़ें–5">https://lagatar.in/vajda-khatoon-the-killer-of-a-5-year-old-child-was-sentenced-to-life-imprisonment-know-the-whole-matter/">5

साल के बच्चे की हत्यारी वाजदा खातून को उम्रकैद की सजा, जानें पूरा मामला

बुल्हू गांव के तालाब निर्माण में गड़बड़ी

बता दें कि सासंग पंचायत के बुल्हू गांव में डीएमएफटी फंड की राशि से तालाब का निर्माण करवाया गया है,. तालाब का निर्माण कार्य देखने से प्रतीत होता है कि तालाब पुराने बांध के पेट के अंदर ही बना दिया गया है. तालाब निर्माण कार्य योजना संख्या 173/ 2021-22 है. सुकर गंझू की जमीन पर तालाब का निर्माण किया गया है. उक्त योजना के तहत 200 × 200 फीट के आकार का खुदाई किया जाना था. आरोप है कि अभियंता और बिचौलिए की मनमानी से प्राक्कलन विरुद्ध कार्य हुआ. बांध के पेट को ही तालाब का रूप दे दिया गया. वर्तमान में चर्चा में आए कनीय अभियंता की इस कार्यशैली से कई सवाल उठे हैं. ऐसा मालूम पड़ता है कि सरकार के नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई गई है. इसे भी पढ़ें–चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-fury-among-villagers-of-kuchasholi-due-to-non-construction-of-culvert-on-polpola-skins/">चाकुलिया

: पोलपोला खाल पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से कुचाशोली के ग्रामीणों में रोष
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/TTT-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

DMFT के तहत 28 तालाबों का निर्माण

डीएमएफटी के तहत 28 तालाब का निर्माण की योजनाओं को एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार के नाम से इकरारनामा किया गया है. दीपक कुमार ने इन योजनाओं का इकरारनामा अपने विभाग के जेई के नाम ना कर ऊंची पहुंच रखने वाले कल्याण विभाग के चर्चित कनीय अभियंता मनीष कुमार को दे दिया. इन योजनाओं के वे स्वयं अभिकर्ता भी हो गए हैं और इंजीनियर भी. सीधे-साधे ग्रामीणों को अपने खास बिचौलियों के माध्यम से बेवकूफ बनवा कर इस पंचायत के अत्यंत सुदूर जगहों में योजनाओं का निर्माण करवाने की शुरुआत की.

आधी राशि की हुई निकासी

विगत 30 मार्च को जिला में आयोजित निगरानी एवं पर्यवेक्षण समिति (दिशा) की बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी थी. रिपोर्ट में इस योजना में भी कार्य प्रगति पर बतलाते हुए योजना की आधी राशि 9,80,850 की निकासी किए जाने की बात बताई गई है. उपरोक्त बुल्हू तालाब के विषय में कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है, मैं अभी बाहर हूं, ऑफिस से जानकारी ले लीजिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही