Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : रोड निर्माण में अनियमितता का आरोप, डीसी से जांच की मांग

Advertisement
Advertisement
जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया ने जतायी नाराजगी Mahuadand, Latehar:  महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत के चिकनीकोना गांव के लोगों ने घटिया रोड व गार्डवाल निर्माण कराने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय मजदूरों को छोड़ कर बिहार से मजदूर लाकर कार्य कराया जा रहा है. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो ठेकेदार ने उन्हें नक्सली बता कार्य में बाधा उत्पन्न करने के नाम पर फंसाने की धमकी दी. ग्रामीणों की शिकायत पर जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि स्तेला नगेशिया निर्माण स्थल पहुंची. उन्होंने घटिया निर्माण कार्य और स्थानीय मजूदरों को काम पर नहीं रखने पर नाराजगी जाहिर की और विभाग के कनीय अभियंता को काम बंद करने का निर्देश दिया. लेकिन ठेकेदार ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-huge-quantity-of-illegal-liquor-recovered-from-grocery-shop-one-arrested/">पलामू

: किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

16 किमी सड़क का निर्माण करना है

ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मेढ़ारी से चिकनीकोना तक कुल 16 किलोमीटर लंबी पीसीसी रोड एवं पुल का निर्माण करना है. यह कार्य एके एंड आरके कंपनी को आवंटित किया गया है.यह वर्ष 2021-22 की योजना है. लेकिन इन दो सालों में भी काम को पूरा नहीं किया गया है. जबकि कार्य पूर्ण को अगस्त 2023 में ही पूरा करना था. अब तक 50 प्रतिशत कार्य भी नहीं हो पाया है. गांव के जय कुमार तुरी, सुरेश महतो, लालदीप महतो, सागर यादव, राजू उरांव आदि ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा अधूरा कार्य छोड़ देने से बरसात में गांव टापू में तब्दील हो जाता था. जब मार्च का महीना आता है, तो ठेकेदार के द्वारा आंशिक कार्य कर पैसा निकाल लिया जाता है और इसके बाद काम को बंद कर दिया जाता है. ग्रामीणों ने इस योजना की जांच कराने की मांग उपायुक्त से की है. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/annapurna-devi-becomes-bjp-candidate-from-koderma-joy-among-supporters/">कोडरमा

से भाजपा उम्मीदवार बनीं अन्नपूर्णा देवी, समर्थकों में हर्ष

क्या कहती हैं जिला परिषद सदस्य

जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेशिया ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में जब जब संवेदक से बात की तो संवेदक ने उन्हें ही धमकी दी और कहा कि जहां जाना है जाइये. काम किसी भी सूरत में नहीं बंद होगा. सब जगह मैनेज है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही