Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप, डीसी से शिकायत

Latehar: सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के उलगड़ा, कुलगाडा एवं कुमाड़ के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में में बाधा उत्पन्न करने का आरोप उलगाड़ा गांव के तीन ग्रामीणों पर लगाया है. शुक्रवार को उक्त गांवों के ग्रामीण समाहरणालय में पहुंचकर डीसी गरिमा सिंह को आवेदन सौंपा. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि चंदवा प्रखंड कार्यालय से लातेहार जिला मुख्यालय तक पीएम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. यह सड़क ग्राम रूद्र मूर्तियां, चैटर, रखात, सोंस, बुल्हू व चंदवा प्रखंड होते हुए कुलगाड़ा, उलगाड़ा कुमाड़ होते हुए लातेहार जिला मुख्यालय पहुंचेगी. इस सड़क के बनने से चंदवा और लातेहार की दूरी काफी कम हो जायेगी. इससे लोगों का समय व इंधन दोनो बचेगा. इस योजना के तहत उलगाड़ा में लगभग 300 फीट सड़क निर्माण किया जाना है. आवेदन में कहा गया है कि उक्त गांव के किशोर उरांव, शुबलाल उरांव और जबिर उरांव के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है. उक्त लोगों के द्वारा रंगदारी कर सड़क निर्माण कार्य को बंद कर दिया जाता है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-three-people-got-burnt-while-extinguishing-the-fire-in-the-cylinder/">पलामू

: सिलिंडर में लगी आग बुझाने के दौरान तीन लोग झुलसे

सड़क निर्माण कार्य जनहित में : ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य जनहित में है और बिल्कुल वैध हैं. पुराना एवं नया सर्वे के अनुसार उक्त मार्ग को ग्रामीण सड़क ही बताया गया है. आवेदन देने वालों में अशोक कुमार सिंह, रोशन कुमार, संजू कुमार भुईया, दिनेश भुईया, सरोज कुमार, कुलेंद्र उरांव पिंटू उरांव, ब्रह्मदेव भगत, महेंद्र भगत, सूरज देव भगत, मंगल देव उरांव जमीदार उरांव, पकलू उरांव, दिलीप उरांव, रानी उरांव, सुखदेव उरांव, बिरजू उरांव, रामदयाल उरांव, राजेंद्र उरांव, सरदार उरांव, लालदेव उरांव, मीना देवी, प्रमोद साहू, गौतम भुईयां, संगीता देवी व जनार्दन साव समेत कई लोगों का नाम शामिल है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क कार्य निर्माण शुरू कराने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dc-and-representatives-of-political-parties-took-stock-of-evm-warehouse/">साहिबगंज

: डीसी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम वेयरहाउस का लिया जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही