Search

 
 
 

लातेहार : सड़क व गार्डवाल निर्माण में कम मजूदरी देने का आरोप

 
Latehar:  सदर प्रखंड के ललगडी ग्राम से मंजूरमरी-बिचलीदाग तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क और गार्डवाल का निर्माण कराया जा रहा है. आरोप है कि सड़क व गार्डवाल निर्माण में लगे मजदूरों को सरकार के द्वारा निर्धारित मजदूरी ठेकेदार के द्वारा नहीं दिया जा रहा है. कई मजदूरों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि महिला मजदूरों को 230 रूपये, पुरूष मजदूरों को 280 रूपये मजदूरी दिया जा रहा है, जबकि सरकारी दर 352 रूपये निर्धारित है. मजदूरों ने कहा कि जब वे सरकार के द्वारा निर्धारित न्यनूतम मजदूरी मांगते हैं तो उन्हें काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है. मजदूरों ने श्रम अधीक्षक से मामले की जांच कर न्यूनतम मजदूरी दिलाने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-grand-gathering-of-obc-community-in-harmu-maidan-khesari-lal-yadav-wowed-the-people/">रांचीः

हरमू मैदान में ओबीसी समाज का महाजुटान, खेसारी लाल यादव ने लोगों को झुमाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही