Search

 
 
 

लातेहार : सड़क मरम्मति कार्य में घटिया पत्थरों के इस्तेमाल का आरोप

 
Chandwa, Latehar:  ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रखंड के कामता से सेरक गांव तक 12.5 किलोमीटर सड़क मरम्मति का कार्य कराया जा रहा है. इस सड़क में कल्वर्ट व पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कल्वर्ट निर्माण कार्य में वन क्षेत्र से अवैध पत्थरों का उत्खनन कर लगाया जा रहा है. इसकी शिकायत मिलने पर माकपा नेता योजना स्थल पहुंचे. उन्होंने कहा कि अवैध और मरे हुए पत्थरों से कल्वर्ट का निर्माण कराया जा रहा है. इससे कल्वट पुलिया की गुणवत्ता सही होगी. कुछ ही दिनों यह ध्वस्त हो जायेगा. जानकारी के बाद भी वन विभाग मौन है. जबकि वनों से ही पत्थरों को ला कर लगाया जा रहा है. उन्होंने इस सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग उपायुक्त गरिमा सिंह से की है. इसे भी पढ़ें-कलकत्ता">https://lagatar.in/calcutta-high-court-judge-abhijit-gangopadhyay-said-he-will-resign-on-tuesday/">कलकत्ता

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, वे मंगलवार को इस्तीफा देंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही