Latehar: लातेहार नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के चटनाही मुहल्ले में अल्पसंख्यक कब्रिस्तान की बाउंड्री का निर्माण आईटीडीए के द्वारा कराया जाना है. ग्रामीणों का आरोप है जिस खाता संख्या 122 प्लॉट 752 व रकबा 4.31 में बाउंड्री का निर्माण कराया जाना है वह खतियान में आम रास्ता की जमीन है. ग्रामीणाें ने कहा कि वर्तमान में कब्रिस्तान के आसपास घनी आबादी हो गयी है. यहां कई बस्ती व मुहल्ले बस चुके हैं और दिन रात लोगों की आवाजाही लगी रहती है. इस संबंध में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी, लातेहार को एक आवेदन सौंपकर इस मामले का हल निकालने की अपील की है. इसे भी पढ़ें: अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-manoj-jha-murder-case-sanjit-majhis-bail-plea-rejected-again-high-court-refuses-to-grant-bail/">अधिवक्ता
मनोज झा हत्याकांड : संजीत माझी की जमानत याचिका दुबारा खारिज, बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार [wpse_comments_template]
लातेहार : आम रास्ता को कर्बला की जमीन बता कर बाउंड्री कराने का आरोप

Leave a Comment