Search

 
 
 

लातेहार: सेविका चयन में अनियमितता का आरोप,BDO को सौंपा ज्ञापन

 
Balumath (Latehar): जिला के बारियातू के साल्वे पंचायत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक में तीन जनवरी को सेविका पद पर चयन प्रक्रिया आयोजित हुई थी. चयन प्रकिया में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. इसे लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त, उप विकास आयुक्त व जिला समाज कल्याण को संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपाली भगत को सौंपा है. ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक ( कोड संख्या 0434) में तीन जनवरी को सेविका के रूप में सरस्वती कुमारी का चयन किया गया. लेकिन सरस्वती कुमारी के प्रमाण पत्र जाली व फर्जी हैं. ग्रामीणों ने कहा कि इसे लेकर छह जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे ग्रामीणों में असंतोष है. ग्रामीणों का कहना है कि चयन में क्वालिफाई करने वाली कई महिलाओं की अनदेखी की गयी. इसे भी पढ़ें - आरबीआई">https://lagatar.in/in-the-eyes-of-rbi-governor-raghuram-rajan-rahul-gandhi-is-not-pappu-he-is-a-smart-person/">आरबीआई

के गवर्नर रहे रघुराम राजन की नजर में राहुल गांधी पप्पू नहीं… एक स्मार्ट व्यक्ति हैं… 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही