Search

लातेहार: आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

Latehar: लातेहार जिला के गारू प्रखंड के हेनार ग्रांव में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता बरते का आरोप गांव की किरण तेलरा ने लगाया है. इस संबंध में उन्होंने डीसी को आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए 14 जून को उसने आवेदन दिया था. साथ ही उनके पास एमए की डिग्री हैं, लेकिन उसके बावजूद कम शिक्षित सुनीता देवी का चयन आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कर लिया गया है. महिला ने बताया कि उसका चयन इसलिए भी नहीं किया गया कि आधार कार्ड व पहचान पत्र में उसके पति का नाम नहीं है. जबकि इस संबंध में उन्होंने एक शपथ पत्र भी अपने आवेदन में जमा किया था. किरण तेलरा ने मामले में डीसी से दोबारा आंगनबाड़ी सेविका के चयन की मांग की है. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-centers-directive-to-strictly-follow-the-transfer-policy-of-coal-officers/">धनबाद

: कोल अधिकारियों की ट्रांसफर पॉलिसी का सख्ती से पालन का केंद्र का निदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp