Search

 
 
 

लातेहार : शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी: रामचंद्र सिंह

 
संत जोसेफ उच्‍च विद्यालय महुआडांड़ में जिला स्‍तरीय एथेलेटिक्‍स प्रतियो‍गिता शुरू Latehar : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने महुआडांड़ के संत जोसेफ उच्‍च विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्‍तरीय एथेलेटिक्‍स प्रतियो‍गिता का शुभारंभ किया. जिला एथेलेटिक्‍स एसोसिएशन के तत्‍ववधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. उन्‍होने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभा निखरती है. शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है.  हमारे क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नही है. इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज ने कहा यह आयोजन जिले के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. हमारा लक्ष्य स्थानीय एथलीटों को एक मंच प्रदान करना है,जहां वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें.  भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें. आयोजन में 14 से 20 वर्ष के बालक-बालिका भाग ले सकते हैं. इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज ने विधायक को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान विधायक ने खेल मैदान का निरीक्षण किया. उन्‍होने 1500 मीटर के दौड़ में विजेता बालक-बालिका को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. मौके पर जिला एथेलेटिक्स सचिव अनुभा खाखा, उपाध्यक्ष सुशांत उज्जवल कुजूर, जिला कोच आलोक कुमार, कमल कुमार, तरसियूस कुजूर, महुआडांड़ कोच सरिता एक्का,संत जोसेफ के प्राचार्य फादर दिलीप, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, महुआडांड़ उप प्रमुख अभय मिंज, महुआडांड़ प्रखण्ड प्रमुख कंचन कुजुर , कांग्रेस युवा प्रखण्ड अध्यक्ष अमीर सुहेल, कांग्रेस नेता रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, कोमल किंडो, नुरुल अंसारी, बसारत अली, नसीम अंसारी, रिंकु खान,रानू खान, शहीद खान, संजय तिग्गा, राजेश ठाकुर सकील अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/new-jail-manual-in-jharkhand-emphasis-on-reformation-of-prisoners/">झारखंड

में नया जेल मैन्युअल: कैदियों के सुधार पर जोर
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही