Search

 
 
 

लातेहार : ब्रह्माकुमारी की अमरमणि बहन ने विधायक वैद्यनाथ राम को बांधा रक्षा सूत्र

 
Latehar: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रक्षा बंधन का उत्सव मना रहा है. इसी क्रम में संस्था की बीके अमरमणि बहन ने स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम के आवास पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा. मौके पर बीके अमरमणि ने रक्षा बंधन का अध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि रक्षा बंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व है. रक्षा बंधन के मौके पर अपने अवगुणों का त्याग करने का संकल्प लेना चाहिए. कहा कि पूरी सृष्टि प्रेम व परोपकार के बल पर ही चलती है. इसलिए हमें रक्षा बंधन के अवसर पर न सिर्फ अपनी बहन वरन समाज की हर एक लड़की एवं समाज व राष्ट्र की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-celebrate-sunday-as-dry-day-to-deal-with-dengue-dc/">पाकुड़

: डेंगू से निपटने के लिए संडे को मनाएं ड्राई डे – डीसी

विधायक ने संस्था के प्रयास की सराहना की

अमरमणि बहन ने कहा कि रक्षाबंधन हमें स्वरक्षा, मर्यादा रक्षक एवं विश्व रक्षक बनने का संकल्प लेने का अवसर देता है. मौके पर विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा भारतीय संस्कृति व सभ्यता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जो सराहनीय है. संस्था की गतिविधियां हमेशा समाज को जोड़े रखने के लिए होती हैं. उन्होने सूत्र बांधने के लिए संस्था की बहनों को साधुवाद दिया. मौके पर संस्था के द्वारा विधायक वैद्यनाथ राम को इश्वरीय उपहार भेंट किया गया. इस अवसर पर बीके चंद्रेश समेत अन्य कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-panic-among-people-after-the-murder-of-praduman-yadav-arrest-of-criminals-soon-pratul/">चंदवा

: प्रदुमन यादव की हत्या के बाद लोगों में दहशत, अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी : प्रतुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही