Search

 
 
 

लातेहार : भरभरा कर गिर गया आंगनबाड़ी केंद्र का भवन

 
Sunil Kumar Latehar : सदर प्रखंड के डीही ग्राम पंचायत स्थित मंगरा ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र आधी रात को पूरी तरह से भरभरा कर गिर गया. जानकारी के अनुसार उक्त भवन का निर्माण वर्ष 2002 में कराया गया था. पिछले कई वर्षों से भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में था. सरकारी भवन की गुणवत्ता का आलम यह है कि महज 20 वर्ष में भवन रेत की भांति धराशायी हो गया. गनीमत है कि यह घटना रात को घटी. अगर दिन में घटती तो कई नौनिहालों की जान का खतरा हो सकता था. बताया जाता है कि इस केंद्र पर करीब तीन दर्जन बच्चे प्रतिदिन पहुंचते हैं. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के द्वारा बनाए गए भोजन उन्हें मिलता है. आंगनबाड़ी सेविका कबूतरी देवी का कहना है कि भवन की जर्जर स्थिति से अधिकारियों को अवगत करवा चुकी हूं लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं गया.

ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाये सवाल

मालूम हो गत रात यहां तेज तूफान आयी थी जिससे भवन गिरा. स्थानीय मोहर सिंह, विकास कुमार व रामनारायण सिंह आदि ने बताया कि भवन के निर्माण के समय गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाया था. लेकिन अधिकारियों ने एक बात नहीं सुनी. नतीजा है कि आज रेत की भांति भवन भरभराकर गिर गया. इसे भी पढ़ें-जन">https://lagatar.in/will-never-let-peoples-aspirations-be-broken-kalicharan-singh/">जन

आकांक्षाओं को कभी टूटने नही दूंगा : कालीचरण सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही