Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बिना नोटिस काम से हटाने पर कर्मचारियों ने संत जेवियर अकेडमी में की तालाबंदी, छात्र-अभिभावक परेशान

Latehar :  बिना नोटिस काम से हटाने को लेकर आक्रोशित कर्मचारियों ने शहर के पहाड़पुरी इलाके में स्थित संत जेवियर अकेडमी स्कूल में तालाबंदी की. निष्कासित कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ के तत्वावधान में स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान स्कूल के बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा. छात्र गेट पर ही खड़े रहे. अभिभावक भी परेशान रहे. स्कूल में तालाबंदी की सूचना पर अनुमंडल दंडाधिकारी शेखर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव और थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी विद्यालय पहुंचे. उन्होंने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी और विद्यालय प्रबंधन से बात की. एसडीएम कुमार ने एक जिला स्तरीय जांच कमिटी बनाकर मामले की जांच कराने की बात कही है. अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया. (पढ़ें, BREAKING">https://lagatar.in/breaking-palamu-district-mining-officer-corona-positive-preparing-to-send-rims/">BREAKING

: पलामू जिला खनन पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव, रिम्स भेजने की तैयारी)

कर्मचारियों ने विद्यालय प्रबंधन पर मनमानी का लगाया आरोप

स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि लॉकडाउन के समय उन्हें यह कहकर काम से हटा दिया गया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से विद्यालय में रख लिया जायेगा. लेकिन लॉकडाउन के बाद जब विद्यालय खुला और उन्होंने काम पर वापस लौटने की बात कही, तो विद्यालय प्रबंधन ने बार-बार टालमोटल किया. बाद में स्कूल वालों ने उनकी जगह पर दूसरे कर्मचारियों को रख लिया. स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वे विगत 12-13 सालों से इस विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे हैं. बिना नोटिस के काम से हटाकर विद्यालय प्रबंधन ने मनमानी की है. कर्मचारियों ने लॉकडाउन से अब तक के मानदेय का भुगतान करने, प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए विद्यालय में परिवहन की व्यवस्था करने, छात्रावास की व्यवस्था करने , विद्यालय प्रबंधन समिति की मनमानी को रोकने और नये प्रबंधन समिति का चुनाव कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : कथित">https://lagatar.in/alleged-abuse-and-assault-case-human-rights-commission-summons-ranchi-sp/">कथित

गाली-गलौज व मारपीट मामला : रांची SP को मानवाधिकार आयोग का समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही