Search

 
 
 

लातेहार : कलश यात्रा के साथ काली मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू

 
Latehar: शहर के प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 12वें वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम मंगलवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया. स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हो कर शहर के मुख्य पथ होते हुए पुराना बस स्टैंड के काली मंदिर मोड़ पहुंचा. इसके बाद मानस पथ होते हुए शहर के रेलवे स्टेशन रोड में चटनाही स्थित छठ घाट पहुंचा. यहां अनिल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरवाया. बतौर मुख्य यजमान विपिन बिहारी ठाकुर बने थे. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ किया गया. कलश यात्रा में मां काली की आकर्षक झांकियां निकाली गयी थी. लोग जय माता दी के नारे लगा रहे थे. कलश यात्रा में पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका, सुदामा प्रसाद गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, वीरेंद्र पाठक, राजू अग्रवाल, अंकित पांडेय, दिलीप ठाकुर, रंजीत कुमार,पंकज दुबे, चंदशेखर ठाकुर, सागर कुमार व गजेंद्र प्रसाद समेंत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धरना,">https://lagatar.in/in-view-of-the-protests-demonstrations-processions-and-rallies-section-144-imposed-in-ranchi-city-for-two-months/">धरना,

प्रदर्शन, जुलूस, रैली को देखते हुए रांची शहर में दो माह के लिए धारा 144 लागू

13 मार्च को होगा नौ कन्याओं का पूजन व भंडारा

मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत 13 मार्च को मंदिर परिसर में नौ कन्याओं का पूजन होगा. पूर्वाह्न 11 बजे से मंदिर परिसर में भंडारा होगा. उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम नौ कन्या के पूजन के बाद दीप जला कर भंडारा का शुभारंभ करेंगे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-will-contest-elections-on-13-seats-and-ajsu-on-one-seat-in-jharkhand-laxmikant/">आदित्यपुर

: झारखंड में भाजपा 13 व आजसू एक सीट पर लड़ेगी लोस चुनाव : लक्ष्मीकांत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही