Search

 
 
 

लातेहार : कलश यात्रा के साथ शुरू होगा श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव

 
Latehar: शहर के प्रतिष्ठित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 31 वें वार्षिकोत्सव 20 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा. इस आशय की जानकारी मंदिर समिति के सचिव आशीष टैगोर व सह सचिव रंजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कलश यात्रा प्रात: आठ बजे से मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी. इसके बाद थाना चौक पहुंचेगी. यहां से मुख्य पथ होते हुए काली मंदिर मोड पहुंचेगी. वहां से कलश यात्रा मुख्य पथ और मानस पथ होते हुए चटनाही के औरंगा नदी छठ घाट पहुंचेगी. कलशों में नदी का जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी. यहां आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा. 21 फरवरी को मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जायेगा. इसे भी पढ़ें-राज्य">https://lagatar.in/state-government-is-giving-three-room-permanent-houses-to-the-poor-champai/">राज्य

सरकार गरीबों को दे रही तीन कमरों का पक्का मकान : चंपाई

22 फरवरी को होगा भंडारा व जागरण

आगामी 22 फरवरी को पूर्वाह्न पूर्णाहुति के बाद अपराह्न 12 बजे से नौ कन्या का पूजन व भंडारा का शुभारंभ किया जायेगा. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह विधायक बैद्यनाथ राम एवं अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन व वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार व निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की मौजूद रहेंगे. टैगोर ने बताया कि 22 फरवरी की रात्रि नौ बजे से मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि धनबाद के सरोज कुमार लख्खा एवं मंडली के द्वारा जागरण होगा. उन्होंने सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील नगरवासियों से की है. इसे भी पढ़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-group-of-62-pilgrims-leaves-for-ayodhya/">घाटशिला

: 62 तीर्थ यात्रियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही