Search

 
 
 

लातेहार : रक्तदान कर अनूज ने गर्भवती महिला की मदद की

 
Latehar :  कहते हैं कि अगर मानवता का परिचय देना हो या फिर किसी की मदद करनी हो तो रक्तदान से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता है. कुछ ऐसा ही मानना है शहर के जेएनवी रोड के युवा अनूज प्रसाद का. अनूज ने रक्तदान कर सदर अस्पताल में भर्ती एक अनजान गर्भवती महिला की मदद की. दरअसल सदर अस्पताल में स्थानीय रवि भगत की पत्नी लीलावती देवी प्रसव (डिलीवरी) के लिए भर्ती थी. उसे बी पॉजिटीव ब्लड की जरुरत थी. लेकिन लातेहार ब्लड बैंक में इस ग्रुप का ब्लड नहीं था. किसी ने स्वेच्छिक रक्तदान के वाट्सएप्प ग्रुप में रक्तदान करने की अपील की. जिसे देख अनूज स्वयं ब्लड बैंक पहुंचे और उस महिला के लिए रक्तदान किया.

रक्तदान कर मिलता है सुकून - अनूज

अनूज ने शुभम संदेश को बताया कि यह उसका पांचवा रक्तदान है. कहा कि रक्तदान कर उसे काफी सुकून मिलता है. उसने अन्य युवाओं से भी रक्तदान करने की अपील की. कहा कि आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बचायी जा सकती है. अनूज के इस पुनित कार्य के लिए लीलावती देवी के परिजनों ने उसके प्रति आभार प्रकट किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही