Search

 
 
 

लातेहार : दुर्घटना में पथ निर्माण विभाग के अनुसेवक की मौत

 
Latehar: रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर मनिका थाना क्षेत्र के करमाही मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार धनंजय राम (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामसागर का रहने वाले थे. धनंजय राम लातेहार जिला मुख्यालय के पथ निर्माण प्रमंडल कार्यालय में बतौर अनुसेवक कार्यरत थे. भाई राजकुमार राम ने बताया कि वह रविवार की शाम तकरीबन पांच बजे वह अपने एक अन्य विभागीय कर्मी रविंद्र ओझा के साथ लेस्लीगंज से अपने मोटर साइकिल से लातेहार के लिए निकला था. रात के नौ बजे करमाही मोड के पास यह घटना घटी. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-youth-dies-in-hospital-under-suspicious-circumstances/">गोड्डा

: संदेहास्पद परिस्थिति में युवक की अस्पताल में मौत

हादसे में सहयोगी घायल

इस दुर्घटना मे रविंद्र ओझा घायल हो गये. उनका मनिका स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया. घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी अख्तर अंसारी घटना स्थल पर पहुंचे और मनिका थाना को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर मनिका थाना के एसआई मिथिलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा. रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fine-arts-students-expressed-love-for-the-country-with-face-painting/">धनबाद:

फाइन आर्ट की छात्राओं ने फेस पेंटिंग से जताया देश प्रेम

शोक प्रकट किया गया

धनंजय राम के निधन पर पथ निर्माण प्रमंडल, लातेहार कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार वर्मा व वरीय सहायक अजीत सिन्हा ने धनंजय राम के निधन पर शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. मौके पर विभाग के अन्य कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही