Search

 
 
 

लातेहार : पीएम श्री स्कूल में अपार दिवस का आयोजन, अभिभावकों को दी गयी जानकारी

 
Latehar :  शिक्षा विभाग ने शिक्षा मंत्रालय के गाइडलाइन के अनुरूप सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को मेगा ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) दिवस मनाने का निर्देश दिया है. इसी कड़ी में लातेहार के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भी दो दिवसीय अपार दिवस मनाया जा रहा है. अपार दिवस के पहले दिन क्लास फोर बी के शिक्षक अगस्‍त राज ने अभिभावकों को अपार कार्ड की जानकारी दी. उन्‍होंने अभिभावकों से आधार कार्ड समेत अन्‍य सभी दस्‍तावेज उपलब्‍ध कराने का आग्रह किया. मौके पर आशीष टैगोर, पंकज वर्मा, मनीष सिन्‍हा, संतोष जायसवाल समेत कई अभिभावक मौजूद थे.

अपार कार्ड में रहेंगी छात्रों की शैक्षणिक योग्‍यता की सभी जानकारियां

प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर छात्र को डिजीटल पहचान दिलाने के लिए अपार आईडी कार्ड बनाया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि अपार आईडी में छात्र की पढ़ाई-लिखाई की पूरी डिटेल होगी. इस आईडी कार्ड में छात्रों के लिंग (Gender), जन्मतिथि, पता, फोटो के अलावा उनकी शैक्षणिक योग्‍यता आदि भी रहेगा. इसके अलावा मार्कशीट, सर्टिफिकेट, डिग्री-डिप्लोमा प्रमाण पत्र, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज भी इसमें उपलब्ध होंगे. उन्‍होंने आगे कहा कि योजना के अनुसार, भारत सरकार की ओर से प्रत्येक छात्रों को 12 अंकों का एक यूनिक नंबर जारी किया जायेगा. इस अपार आईडी में छात्रों की पढ़ाई से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्‍ध होगी. इसमें मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम व पीटीएम उपस्थिति सहित अन्य जानकारियां भी रहेंगी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही