Search

 
 
 

लातेहार : कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील

 
Chandwa, Latehar : इंडी महागठबंधन के चतरा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने के लिए कांग्रेस व झामुमो के नेताओं ने प्रखंड के माल्हन पंचायत क्षेत्र लोहारसी, गनियारी एवं प्रतापीटांड में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होने ग्रामीणों को हाथ छाप पर वोट दे कर केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील की. मौके पर झामुमो नेता दीप कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदाताओं कांग्रेस प्रत्याशी के लिए क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह एवंसमर्थन देखा गया. उन्होने ग्रामीणों से कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. आज पूरे देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ घोषणायें करते हैं जुमलों से देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं. मौके पर कांग्रेस पार्टी का गारंटी कार्ड वितरित किया गया. जनसंपर्क अभियान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, कांग्रेस नेता संजय दुबे, मल्हन पंचायत के मुखिया सह युवा जेएमएम नेता जतरू कुमार मुंडा शामिल थे. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-nishikant-scared-of-public-opposition-in-the-area-deployed-bouncer-for-protection-of-family-members/">देवघर

: क्षेत्र में जनता के विरोध से डरे निशिकांत, परिजनों की सुरक्षा में लगाया बाउंसर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही