Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को जिताने की अपील

Chandwa, Latehar: चतरा लोकसभा के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील की गयी. झामुमो एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रखंड के जमीरा पंचायत के तूपी गांव एवं चकला पंचायत के पूर्णा टोली व नवाटोली आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि देश की धर्मनिरपेक्षता, संविधान एवं आरक्षण को बचाना है तो भाजपा को हराना और भगाना ही होगा. झामुमो जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा ने कहा कि भाजपा सिर्फ दिखावे के लिए आदिवासियों के हित एवं हक अधिकार की बात करती है. कांग्रेस नेता संजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा ने देश को तो कॉर्पोरेट एवं पूंजीपतियों के हाथ बेच ही दिया है. झामुमो प्रखंड सचिव मोहम्मद इजहार ने कहा कि देश की एकता अखंडता एवं धर्मनिरपेक्षता को अक्षुण्ण रखना है तो महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाना है. मौके पर ब्रह्मदेव प्रजापति, कामेश्वर गंझू, धीरज जायसवाल उर्फ धीरू, प्रभु तूरी, उपेंद्र बासपती, प्रदीप मुंडा, मनोज बासपति ,अरुणा देवी व ललिता देवी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-villagers-announcement-no-vote-until-there-is-no-electricity-and-water/">लातेहार

: ग्रामीणों का ऐलान- जब तक बिजली-पानी नहीं तब तक वोट नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही