Search

 
 
 

लातेहार : नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील

 
लोगों को केंद्र की योजनाओं की जानकारी द भाजपा कार्यकर्ता : प्रमोद Latehar:  जिला भाजपा कार्यालय में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यशाला में मंडल के सभी पंचायत संयोजकों को लाभार्थी सूची दी और सभी बूथों पर जा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की. ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है. आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल हाथों में है और चहुमुंखी विकास कर रहा है. कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेगें. कार्यशाला में जिला कार्यसमित सदस्य मनोज कुमार, चंदवा मंडल पालक सह जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार प्रसाद, मंडल महामंत्री शिवनाथ मेहता, किसान मोर्चा मंडल, अध्यक्ष मदन प्रसाद, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरमोहन सिंह, पवन कुमार, भागवत सिंह, लालमोहन साव, अमित कुमार व पप्पू नायक समेंत मंडल के सभी शक्तिकेंद्र के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित थें. इसे भी पढ़ें-योग">https://lagatar.in/yoga-keeps-incurable-diseases-away-ghanshyam-yogi/">योग

से असाध्य रोग रहता है दूर : घनश्याम योगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही