Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ऊर्जा मेला में बिजली बचाने की अपील, अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे उपभोक्ता

Latehar : विद्युत कार्यालय परिसर में ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जालिम पंचायत की मुखिया व सुनीता देवी ने किया. मेले में विद्युत संबंधी कई जानकारी उपभोक्ताओं को दी गयी. मुख्य अभियंता मनमोहन कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और बताया कि सरकार द्वारा 100 यूनिट तक की बिजली माफ कर दी गई है. इस योजना का लाभ लेने के लिए वैद्य बिजली मीटर का प्रयोग करना आवश्यक है. उपभोक्ताओं से बिजली बचाने की भी अपील की गई.  इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vibhavis-vc-did-surprise-inspection-of-colleges-gave-guidelines/">हजारीबाग

: विभावि के वीसी ने कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश
कार्यक्रम में जागरूकता अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सही उत्तर देने वालों को एलईडी बल्ब पुरस्कार स्वरूप दिया गया. साथ ही उपभोक्ताओं से एलईडी बल्ब का प्रयोग करने के लिए कहा गया. उर्जा मेला में ग्रामीणों ने खराब मीटर बदलने, बिल सुधार करने व दो विद्युत कनेक्शन हो जाने समेत कई विद्युत संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए आवेदन दिया. जिसके बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता शमशाद आलम ने जल्द से जल्द परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया. मौके पर इचाक पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कौशल रवि, विद्युत कार्यपालक अभियंता शमशाद आलम, सहायक विद्युत अभियंता राजदेव मेहता व कनीय अभियंता अंकित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.  इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-orders-to-block-tweets-sharing-bbc-documentary-on-pm-modi/">केंद्र

सरकार का पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले ट्वीट ब्लॉक करने का आदेश
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही