Search

लातेहार : बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

Latehar : उत्क्रमित उच्च विद्यालय,करकट की प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मंजू देवी ने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील अभिभावकों से की. अध्यक्ष मंजू देवी, सदस्य रीता देवी, माला देवी, विद्यालय के सहायक अध्यापक अतुल कुमार व अध्यापिका मीना देवी विद्यालय नहीं आने वाले बच्चो के घर-घर गये. बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का अनुरोध किया. इस दौरान सभी बच्चो को टॉफी देकर स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया. अभिभावक रंजू देवी ने कहा कि गरीबी के कारण बच्चे महुआ चुनने सुबह चले जाते है. शिक्षक कुमार ने कहा कि बच्चों के उनके मौलिक अधिकार का हनन नहीं करे. सरकार सारी सुविधा दे रही है. पढ़ने की उम्र में घर का कार्य कदापि नहीं कराए. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-amit-shahs-election-meeting-in-begusarai-sought-votes-for-giriraj-singh/">बिहारः

बेगूसराय में अमित शाह की चुनावी सभा, गिरिराज सिंह के लिए मांगा वोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp