Search

 
 
 

लातेहार : अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य

 
Latehar:  जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को चैत्र छठ महापर्व के दौरान अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया. शहर के चटनाही स्थित औरंगा नदी मुख्य छठ घाट में काफी संख्या में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घिय दे कर अपने घर व परिवार की सुख शांति की कामना की. सूर्यनारायण पूजा समिति, चाणक्यनगरी ने छठ व्रतियों के लिए कई प्रकार की सुविधाये उपलब्ध करायी है. रेलवे स्टेशन रोड से छठ घाट तक प्रकाश व ध्वनि की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा छठ घाट पर अस्थायी स्नानागार बनाये गये हैं. अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समिति के द्वारा हर वर्ष छठ व्रतियों को सुविधायें देने का प्रयास किया जाता है. इसके अलावा गिजनियाटांड़ व रेलवे स्टेशन के छठ घाटों में भी छठ पूजा के मौके पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया. सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय आस्था का महापर्व चैत्र छठ संपन्न हो जायेगा. छठ पूजा के मौके पर शहर के हर गली चौराहों में छठ पूजा के गीत बज रहे हैं. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-jhalsa-took-cognizance-of-gang-rape-of-a-minor-directed-to-provide-all-help-to-the-victim/">रांची:

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म पर झालसा ने लिया संज्ञान,पीड़िता को हर मदद का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही