Search

 
 
 

लातेहार: DC से कलाकारों ने की पारिश्रमिक का भुगतान कराने की मांग

 
Latehar : लातेहार डीसी भोर सिंह यादव से स्थानीय लोक कलाकारों ने शनि परब व सुबह सवेरे कार्यक्रम का बकाया राशि भुगतान कराने की मांग की है. कलाकारों ने बताया कि पर्यटन, कला-संस्कृति व युवा कार्य विभाग के द्वारा कलाकारों को प्रदर्शन देने के लिए मंच उपलब्ध कराने व उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कराने के उदेश्य से सुबह सबेरे व शनि पर्व का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया था. लेकिन 05 जनवरी 2019 से 09 मार्च 2019 तक कुल दस कार्यक्रमों का पारिश्रमिक का भुगतान विभाग के द्वारा कलाकारों को नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 23 मार्च 2021 व 10 फरवरी 2022 को तत्कालीन डीसी को पारिश्रमिक भुगतान कराने की मांग को लेकर आवेदन दिया गया था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है. उन्होंने डीसी से जल्द से जल्द पारिश्रमिक का भुगतान करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें: बजट">https://lagatar.in/budget-session-on-the-10th-day-also-the-oppositions-protest-at-the-main-gate-raised-slogans-of-60-40-nai-chalto-1932/">बजट

सत्र : 10वें दिन भी विपक्ष का मुख्य द्वार पर प्रदर्शन, 60:40 नाय चलतो, 1932 की भेलो के लगाये नारे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही