Search

लातेहार: नेतरहाट विद्यालय के छात्र आर्यन गुप्ता ने किया झारखंड का नाम रौशन

Latehar: लातेहार जिला के नेतरहाट विद्यालय के छात्र आर्यन गुप्ता ने अपनी प्रतिभा से अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है. दरअसल दसवीं के छात्र आर्यन ने इसरो के द्वारा आयोजित अखिल राष्ट्रीय स्तर पर युवा वैज्ञानिक खोज कार्यक्रम के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा में 9वां स्थान हासिल किया है. इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 350 छात्रों का चयन किया गया. वहीं छात्र की सफलता को लेकर प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ISRO द्वारा आयोजित परीक्षा में आर्यन ने 9 वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. उन्होंने कहा कि आर्यन शुरु से ही अपनी कक्षा का उत्कृष्ट छात्र रहा है. उन्होंने कहा कि आर्यन विद्यालय के भौतिकी शिक्षक डॉ. राजेश चंद्र गुप्ता का पुत्र हैं. पिता की तरह ही यह भी अंतरिक्ष विज्ञान में अपनी गहरी समझ रखता है. आर्यन की इस उपलब्धि से सभी लोग खुश हैं. उन्होंने बताया कि आर्यन के विशेष प्रशिक्षक के लिए हैदराबाद जाने- आने के साथ रुकने की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर की जायेगी. उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को 14 से 27 मई तक इसरो में अंतरिक्ष की विशेषताओं व बारीकियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-two-separate-firs-registered-in-barhait-police-station/">साहिबगंज:

बरहेट थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp