Search

 
 
 

लातेहार : सम्मानित किये गये शुभम संदेश के आशीष टैगोर

 
Latehar : 77 वे स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. कार्यक्रम का संयोजन व मंच का संचालन शुभम संदेश के वरीय संवाददाता आशीष टैगोर ने किया. जिला प्रशासन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बेहतर संयोजन व मंच संचालन के लिए विधायक वैद्यनाथ राम ने पत्रकार आशीष टैगोर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि आशीष टैगोर ने लातेहार जिला में अपनी एक अलग पहचान बनायी है. विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रमों का आयोजन और मंच का संचालन कर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई है. वे निश्चित रूप से सम्मान के हकदार हैं. टैगोर ने बताया कि कार्यक्रमों के पहले पूर्वाभ्यास और प्रतिभागियों का चयन किया जाता है. अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मंच पर अवसर दिया जाता है. इसे भी पढ़ें - जॉर्जिया">https://lagatar.in/a-georgia-grand-jury-indicted-donald-trump-on-fraud-felony/">जॉर्जिया

की ग्रैंड जूरी ने डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी का आरोप…

ये लोग थे मौजूद

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, एसडीओ शेखर कुमार, सदस्य विनोद उरांव, सांसद प्रतिनिधि राजन तिवारी, भाजपा नेता राकेश कुमार दुबे, डीइओ प्रिंस कुमार, डीएसई कविता खलखो, जिप डीपीओ संतोष भगत उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-chhavi-ranjans-lawyer-urges-hc-for-early-hearing/">निलंबित

IAS छवि रंजन के वकील ने HC से जल्द सुनवाई का आग्रह किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही