Search

 
 
 

लातेहारः अस्मिता जिला खेल प्रतियोगिता शुरू, लड़कियों ने दिखाया दम

स्मिता जिला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. जिला स्टेडियम में आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्याक्ष पंकज तिवारी व जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया.
 
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि व अन्य.

Latehar : लातेहार जिला खेल विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को अस्मिता जिला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. जिला स्टेडियम में आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्याक्ष पंकज तिवारी व जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में लड़कियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.


 बॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने महिला खिलाड़ियों के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि लातेहार की बेटियों ने इस भीषण तपिश जो ऊर्जा दिखाई है, उसने साबित कर दिया कि जुनून के आगे मौसम हार जाता है. हमारी प्राथमिकता इन खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है. ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें.


जिला खेल पदाधिकारी, लातेहार अविनेश कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लातेहार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के अतिरिक्त जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन देगा, ताकि वे राज्य और देश के पटल पर जिले का नाम रौशन कर सकें.

 

 डीएसओ त्रिपाठी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि 29 अप्रैल को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली लातेहार जिला अस्मिता महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता दिवंगत आभा कुमारी को समर्पित किया जायेगा.


समारोह में जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा,  प्रशिक्षक, आवासीय एथलेटिक्स बालक केंद्र आलोक कुमार सिंह,  जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, प्रशिक्षक कमल कुमार, सुरेश उरांव, सुमित उरांव, तरसिसीयूस कुजूर, कमलेश उरांव, अंकित तिग्गा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही