Search

 
 
 

लातेहार विधानसभा क्षेत्र राजद का गढ़ रहा हैः दीपक यादव

 
Latehar: युवा राजद के लातेहार जिला अध्यक्ष दीपक यादव ने रांची के मोरहाबादी स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र में फिर से राजद का परचम लहरायेगा और युवा राजद इसके लिए कमर कस कर तैयार है. उन्होंने लातेहार विधानसभा क्षेत्र में राजद का प्रत्याशी देने की मांग प्रदेश नेतृत्व से किया. कहा कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र राजद का गढ़ रहा है और यहां राजद के विधायक रह चुके हैं. युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने युवा राजद नेता व कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव की तैयारियों में लग जाने की बात कही. मौके पर रांची नगर अध्यक्ष कमलेश यादव, युवा नेता विकास कुमार समेत युवा राजद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-massacre-junior-doctors-agitation-continues-health-services-affected-in-bengal-for-10-days/">कोलकाता

हत्याकांड : जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, बंगाल में 10 दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही