Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सहायक अध्यापकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, लंबित मानेदय भुगतान की मांग

Latehar : एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम को एक ज्ञापन सौंप कर लंबित मानदेय के भुगतान एवं आंकलन परीक्षा में फार्म भरने की उचित व्यवस्था कराने का आग्रह किया है. मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापकों का शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक योग्यता का सत्यापन कराने के निर्देश राज्य परियोजना से दिया गया है. इसके बाद संगठन के माध्यम से जिले में कार्यरत तकरीबन 1500 सहायक अध्यापकों का प्रमाण पत्रों का सत्यापन हेतु विशेष टीम का गठन कर भेजा गया था. विभिन्न बोर्ड, विश्वविद्यालय एवं संस्थानों को निर्धारित बैंक ड्राफ्ट के साथ बीईईओ से सत्यापित कर भेजा जा चुका है और धीरे धीरे डाक के माध्यम से संबंधित प्रखंडों में सत्यापित प्रति आ भी रही है, बावजूद इसके जैक के द्वारा जारी लिंक में जिले में कार्यरत 650 सहायक अध्यापकों को फार्म भरने में टीचर आईडी नहीं ले रहा है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी तीन बार जिला कार्यालय को प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बैंक ड्राफ्ट बना कर दिया जा चुका है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण सत्यापन नहीं हुआ और इसका खामियाजा सहायक अध्यापक भुगत रहे हैं. प्रमाण पत्रों का सत्यापन का हवाला देख कर तीन महीने से सहायक अध्यापकों का मानदेय नहीं दिया जा रहा है. दशहरा के मौके पर भी सहायक अध्यापकों को मानदेय के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है. उन्होंने आंकलन परीक्षा हेतु ऐसी व्यवस्था कराने की मांग की जिससे सभी सहायक अध्यापक फार्म भर सकें. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-on-the-water-bodies-on-the-last-day-of-pitru-paksha-remembered-the-ancestors/">धनबाद:

पितृपक्ष के अंतिम दिन जलाशयों पर जुटे लोग, पुरखों को किया याद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही