Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सहायक अध्यापकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Latehar:  एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, लातेहार के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में सहायक अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में लातेहार के तीन सहायक अध्यापकों को अंडर-एज के कारण कार्य मुक्त करने के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गयी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि 20 वर्षों तक सेवा लेने के बाद किसी को हटाना गलत है. शिक्षा विभाग को इसकी जांच पूर्व में ही करानी चाहिए थी. वहीं महासचिव अनूप कुमार ने कहा कि सरकार ने चुनाव पूर्व जो वायदे किये थे उसे पूरा कराने की दिशा में साथर्क पहल करने की आवश्यकता है. इस पर विधायक वैद्यनाथ राम ने सहायक अध्यापकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में उठाने की बात कही. मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को मोर्चा के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर मनोज सहाय, कुमार संजय सिंह, समोधी यादव व विजय यादव, प्रवीण कुमार सिंह व दिनेश ठाकुर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-attacked-pm-modi-said-pm-does-not-know-the-independence-of-the-country/">नीतीश

कुमार ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- देश की आजादी को नहीं जानते PM
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही