Latehar: रांची के मोरहाबादी मैदान में एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रदेश इकाई की बैठक हुई. जिसमे राज्य कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया गया. समिति में पलामू प्रमंडल से लातेहार जिला अध्यक्ष अतुल कुमार व पलामू जिला अध्यक्ष मनोज सिंह को शामिल किया गया. जिसके बाद सहायक अध्यापक काफी खुश हुए और अतुल कुमार को बधाई दी. बैठक में अतुल कुमार के नेतृत्व में कई सहायक अध्यापकों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता संजय दुबे व संचालन ऋषिकेश पाठक व दशरथ ठाकुर ने किया. इस दौरान ऋषिकेश पाठक, दशरथ ठाकुर, ने राज्य सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वेतनमान देने का एलान करने वाले मुख्यमंत्री अब तक सहायक अध्यापकों से वादा खिलाफी करते आये हैं. 3 सालों में अबतक राज्य सरकार ने एक रुपए की भी मदद नहीं की. अतुल कुमार ने कहा कि 31 मई तक जिला कमिटी की बैठक आयोजित की जायेगी. साथ ही 4 जून को मंत्री मिथलेश ठाकुर के गढ़वा आवास पर पहुंच कर मांग पत्र सौंपा जायेगा. सहायक अध्यापकों ने 17 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-baikunth-festival-celebrated-on-the-death-anniversary-of-siddha-mahant-falahari-baba/">हजारीबाग
: सिद्ध महंत फलाहारी बाबा की पुण्यतिथि पर मना बैकुंठ महोत्सव [wpse_comments_template]
लातेहार: 17 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे सहायक अध्यापक

Leave a Comment