Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 17 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे सहायक अध्यापक

Latehar :  सूबे के 62 हजार सहायक अध्यापक शिक्षक वेतनमान की मांग को लेकर आगामी 17 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार व महासचिव अनूप कुमार ने इस बात की जानकारी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के तीन वर्ष से अधिक हो गये हैं. इसके बावजूद सरकार पारा शिक्षकों से किये गये वायदों को पूरा नहीं कर रही है. प्रति वर्ष सहायक अध्यापक सेवानिवृत हो रहे हैं. कई सहायक अध्यापक असमय दिवगंत हो जा रहे हैं. लेकिन सरकार द्वारा उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं दी जा रही है.  हेमंत सोरेन की सरकार के उदासीन रवैये से पूरे प्रदेश के सहायक अध्यापकों में आक्रोश है. (पढ़ें, लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-crpf-vehicle-hit-a-motorcyclist-undergoing-treatment-at-rims/">लातेहार:

CRPF के वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का, रिम्स में चल रहा इलाज)

सीएम आवास घेराव को लेकर प्रखंडों में जनसंपर्क एवं बैठके आयोजित

अतुल कुमार ने कहा कि लातेहार जिले के सभी प्रखंडों के सहायक अध्यापक मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसे सफल बनायेंगे. इसे लेकर प्रखंडों में जनसंपर्क एवं बैठके आयोजित की जा रही है. उन्होंने चट्टानी एकता का परिचय देने और मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में भाग लेने की अपील सहायक अध्यापकों से की है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-security-lapse-of-cm-nitish-kumar-bike-rider-entered-by-breaking-cordon-during-morning-walk/">बिहार

: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, मॉर्निंग वॉक के समय बाइक सवार सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही