Search

 
 
 

लातेहार : मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों का ऑडिट, सामाजिक अंकेक्षण के लिए तैयार की गई रुपरेखा

 
Latehar :  सामाजिक अंकेक्षण या सोशल ऑडिट एक विधिक रुप से अनिवार्य प्रक्रिया है, जहां संभावित तथा विधिक लाभार्थी किसी कार्यक्रम के क्रियान्वयन का मूल्यांकन करते हैं तथा इस प्रयोजनार्थ आधिकारिक रिकार्ड से जमीनी वास्तविकता की तुलना की जाती है. मनरेगा ने देश में रोजगार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. सामाजिक अंकेक्षण इनके लाभों को और अधिक व्यापक रुप से जन-जन तक पहुंचाने में सहायता कर रहा है. इसी को लोकर सामाजिक अंकेक्षण के लिए JSPL के सदस्यों के द्वारा रविवार को पंचायत सचिवालय चंदवा में बैठक की गई. इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा के तहत हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण के लिए रूपरेखा तैयार किया गया. इसे भी पढ़ें- दिल्ली:">https://lagatar.in/delhi-celebrations-on-the-elixir-of-independence-cricket-match-may-be-held-on-august-22/">दिल्ली:

आजादी के अमृत महोत्सव पर जश्न, 22 अगस्त को हो सकता है क्रिकेट मैच

ग्रामीणों का मंतव्य भी जानेंगे- धनंजय सिंह

JSPL के सदस्य धनंजय सिंह के द्वारा बताया गया कि हम लोग 2020-21 वित्तीय वर्ष में हुए मनरेगा के तहत विकास कार्यों का ग्रामीणों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर भौतिक सत्यापन दस्तावेज निरीक्षण कर ग्रामीणों का मंतव्य भी जानेंगे. हम लोगों का सामाजिक अंकेक्षण कार्य 1 सप्ताह चलेगा तथा 15 तारीख को ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामसभा कर 16 तारीख को जनसुनवाई केयर प्रतिवेदन सरकार को सौंपेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही