Search

 
 
 

लातेहार : निकाली गयी जागरूकता रैली, शत प्रतिशत मतदान पर जोर

 
Barwadih, Latehar: स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सदर प्रखंड में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के डीलरों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया. इस दौरान नवीन तथा पुराने मतदाताओं के पास पहुंच कर उनसे मतदान के दिन नजदीकी बूथों पर अवश्य पहुंचने की बात कही गई. नवीन मतदाताओं को इपिक वितरण भी इस दौरान किया गया. इस संबंध में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर सदर प्रखंड एवं विभिन्न पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत कई तरह की मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जागरूकता रैली में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार, डीलर संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, कुलदीप कुमार, मुरारी प्रसाद, अशोक कुमार, निजाम खान, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, शिवकुमार जासवाल समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-electricity-failure-in-mahuadand-for-72-hours-people-in-trouble/">लातेहार

: महुआडांड़ में 72 घंटे से बिजली गुल, परेशानी में लोग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही